watch_later 23/04/17

धन्य हो इंटर्नेट का आज हर जानकारी ऑनलाइन मील जाती है। लेकिन समस्या ये है कि अधिकतम उपलब्ध जानकारी अंग्रेज़ी में है।

हिंदीभाषी लोगों के लिए इंटर्नेट पे जानकारी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती। चूँकि देश में ज़्यादातर लोग हिन्दीभाषी हैं, क्यूँ न हम यहाँ पे जितना हो सके उतना हिंदी में जी एस टी के बारे में जानकारी दे।

इसी कड़ी में मेरे कुछ प्रशन है,

  1. क्या जी एस टी के सारे क़ानून अर्थात ACTS हिंदी में उपलब्ध हैं?
  2. कोई ऐसी वेब्सायट अथवा ब्लॉग है जो हिंदी में GST की जानकारी उपलब्ध करवाता हो?
  3. क्या KnowyourGst.com हिंदी में सवाल जवाब करने का अच्छा माध्यम है?
1 Response | Latest response: 23/04/17 | Sort by Likes(thumb_up) Recent | GST Reply
watch_later 23/04/17

धन्यवाद KnowYourGST का सदस्य बनने और अपना ज्ञान बाँटने के लिए। आपने इस साइट काफ़ी लेख लिखे हैं और बहुत सारे सवालों का जवाब भी देते रहे हैं।

हमारी कोशिश है की भारत के हर नागरिक को जीएसटी के बारे में जितनी ज़्यादा हो सके जानकारी दें सके। आप इस वेब्सायट पे लेख लिख सकते हैं, सवाल और जवाब कर सकते हैं।

आज दिकत ये है की देश से अंग्रेज़ चले गए लेकिन आज़ादी के बाद से ही ऊँचे पदो पे वोहि लोग बेठे रहे जो अंग्रेजो के वक़्त भी ऊँचे पदों पे थे। हम अंग्रेज़ी को ना तो अदालतों से निकल पाए, या यूँ कहे की हिंदी को अदालतों तक नहीं ले जा पाए। नाहीं हिंदी को व्यापार की भाषा बना पाये।

देश में चाहे व्यापार हो अथवा अदालती कारवाही हर जगह अंग्रेज़ी का बोल बाल है। इसमें किसी पे आरोप लगाना भी ग़लत ही होगा, हमारी ही ग़लती है।

आपके प्रश्नो का उत्तर देना चाहूँगा, इस साइट का संचालक होने के नाते।

क्या जी एस टी के सारे क़ानून अर्थात ACTS हिंदी में उपलब्ध हैं? ( Different GST Acts such as CGST, IGST release in Hindi )

No, Acts are not released or I am not able to search them. GST Acts are not yet released in Hindi. पूरा इंटर्नेट छान लिए लेकिन हिंदी में जीएसटी अधिनियम कहीं नहीं मिला। हो सकता हमारी छान बिन में कमी रह गयी हो, लेकिन हमें कहीं भी जीएसटी का कोई भी अधिनियम हिंदी में नहीं मिला।

कोई ऐसी वेब्सायट अथवा ब्लॉग है जो हिंदी में GST की जानकारी उपलब्ध करवाता हो?

काफ़ी हैं हिंदी में गूगल कीजिए काफ़ी मिल जाएगी लेकिन उतनी नहीं जितनी अंग्रेज़ी में हैं। गुनवता भी कोई ख़ास नहीं लगी। हिंदी माध्यम में काफ़ी अथवा ना के बराबर जानकारी उपलब्ध है।

क्या KnowyourGst.com हिंदी में सवाल जवाब करने का अच्छा माध्यम है?

जेसे मेने पहले ही बताया की हमारा लक्ष्य भारत के हर नागरिक को जीएसटी के बारे में जानकारी, समाधान और सुझाव देना है। भाषा तो ऐक माध्यम है।

अगर आप हिंदी में लोगों जीएसटी की जानकारी किसी भी लेख के माध्यम से अथवा सवाल जवाब के द्वारा देना चाहते हैं तो मेरा आपसे निवेदन है कि इस साइट से जुड़े और जितना अधिक हो सके हमारी अपनी और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के समझ में आने वाली भाषा में लोगों तक जीएसटी का ज्ञान पहुँचाए।

धन्यवाद!!!

JOIN LARGEST DISCUSSION PLATFORM

Sign up to discuss taxation, accounting and finance topics with experts from all over India.

Join Discussion